Sliderराष्ट्रिय

IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

दिल्ली; भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को बड़ा झटका लगा है कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की बताया गया है कि एल्बर्स का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है जब तक नया CEO नियुक्त नहीं किया जाता, तब तक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम रूप से एयरलाइन के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे पीटर एल्बर्स ने साल 2022 में इंडिगो के CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी उन्हें अंतरराष्ट्रीय एविएशन इंडस्ट्री में एक अनुभवी प्रबंधक माना जाता है और उनसे कंपनी के विस्तार को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही थी हालांकि हाल के ऑपरेशनल संकट और उसके बाद बढ़ती आलोचनाओं के बीच उनका इस्तीफा एयरलाइन इंडस्ट्री में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है

Related Articles

Back to top button