
दिल्ली: ईपीएफओ के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि अगले महीने यानी 1 मई 2026 से आप UPI के जरिए अपना पैसा निकाल सकेंगे भविष्य निधि संगठन अपने सिस्टम को हाई-टेक बनाने जा रहा है। अब आपको पीएफ क्लेम सेटलमेंट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 1 मई 2026 से सब्सक्राइबर्स सीधे अपने बैंक अकाउंट में UPI के जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।वर्तमान में पीएफ निकासी की प्रक्रिया में 7 से 15 दिन का समय लगता है। UPI पेमेंट सिस्टम जुड़ने से यह प्रक्रिया और भी तेज हो जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि आपात स्थिति में कर्मचारियों को कुछ ही घंटों के भीतर उनका पैसा मिल सके।शुरुआत में UPI के जरिए निकासी की एक दैनिक सीमा तय की जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी या शिक्षा जैसे छोटे अग्रिमों के लिए आप ₹50,000 से ₹1,00,000 तक की राशि UPI के जरिए तुरंत निकाल सकेंगे।