
जालंधर: आप जी को बिनती है कि 16 मई, दिन शनिवार को श्री शनिदेव महाराज जी की शनि जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जा रही है।
इस पावन अवसर पर आपको जो निमंत्रण पत्र भेजा गया है, कृपया उसे स्वीकार करें तथा
शनिदेव महाराज जी के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
मैं
आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर
शनिवार प्रातः 10:30 बजे
शिवपुरी, मॉडल टाउन, जालंधर अवश्य पधारें।
आपकी उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य एवं प्रसन्नता का विषय होगी।
🌹 धन्यवाद सहित 🌹
🌹
मॉडल टाउन शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.)
16 मई को शनि जयंती एवं शनि अमावस्या का पावन संयोग 🌑🕉️
इस वर्ष 16 मई का दिन अत्यंत विशेष और दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि लगभग 13 वर्षों बाद शनि जयंती शनि अमावस्या के पावन संयोग में आ रही है।
यदि आप शनि दोष, साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि महादशा से परेशान हैं, तो यह दिन आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। 🙏
इस दिन शनि देव महाराज की पूजा, दान-पुण्य, मंत्र जाप और सेवा कार्य अत्यंत फलदायी माने जाते हैं।
देशभर के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें —
🔸 साढ़ेसाती एवं शनि शांति महापूजा
🔸 अग्नि आहुति एवं विशेष हवन
जैसे दिव्य आयोजन शामिल हैं। ✨
यदि किसी कारणवश आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर ही श्रद्धा भाव से —
🪔 सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं
🖤 काले तिल, उड़द एवं काला वस्त्र दान करें
🐦 जरूरतमंदों एवं पशु-पक्षियों की सेवा करें
📿 “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें
🙏 हनुमान जी एवं शनि देव का स्मरण करें
सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है।
शनि देव महाराज आप सभी के जीवन से दुख, बाधाएं और कष्ट दूर करें तथा सुख, शांति, समृद्धि एवं तरक्की प्रदान करें। 🌺
जय श्री शनिदेव महाराज 🙏🖤