

जालांधर: तेज रफ्तार और लापरवाह कमर्शियल वाहन चालकों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा हृदयविदारक सड़क हादसा शेरपुर इलाके में सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सड़क पर गिरी 32 वर्षीय महिला जूही देवी का सिर गाड़ी के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक संवेदनहीनता दिखाते हुए गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन मृतका के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए राहगीरों की मदद से पीछा किया और आरोपी चालक को बालाजी पुल के पास धर दबोचा। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है



