Sliderअन्य राज्य

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा आरंभ

जम्मू: महादेव के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2026 की पावन अमरनाथ यात्रा का आगाज 3 जुलाई से होने जा रहा है। दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में विराजित ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शनों के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना पहुंचते हैं। आइए जानते हैं इस यात्रा से जुड़ी पौराणिक कथा, बाबा बर्फानी के प्रकट होने का रहस्य और श्रद्धालुओं के लिए जारी नई गाइडलाइंस।श्री अमरनाथ आदिदेव भगवान शंकर की पवित्र उपाधि है । धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में स्थित प्राकृतिक भव्य एवं चमत्कारिक गुफा में प्रत्येक वर्ष हिमशिवलिंग के दर्शन करने से सुखद अनुभव की प्राप्ति होती है । भारत के तीर्थ स्थानों में श्री अमरनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है । कश्मीर के हिमाच्छादित पर्वतों के आगोश में बनी इस पवित्र गुफा के दर्शन हेतु यात्रा जुलाई में प्रारम्भ होकर अगस्त में रक्षाबंधन तक चलती है । अमरनाथ यात्रा को कुछ लोग मोक्ष प्राप्ति का तो कुछ स्वर्ग की प्राप्ति का जरिया बतलाते हैं ।

Related Articles

Back to top button