Sliderपंजाब

बूथ-सम्मेलन:पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला खुल कर बोले,कहा यूथ भाजपा की ताकत

 

विजय सांपला के नेतृत्व आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां

मोदी सरकार ने बढ़ाया देश का गौरव-चरणजीत सिंह अटवाल

– खोजेवाल

 

फगवाड़ा()लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड के दिशानिर्देशों के तहत भाजपा का चल रहा सेवा और समर्पण देशव्यापी अभियान के तहत रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में फगवाडा़ में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।बैठक में भाजपा फगवाडा़ के चारों मंडलो के अध्यक्ष,भाजपा प्रवक्ता व पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल,एससी कमिशन के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला,भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल, विस्थारक परसोत्म हैप्पी, संजय भारद्वाज,महामंत्री राजीव पाहवा के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक दौरान ज्योति प्रज्जवलित कर भाजपा के स्वर्गीय नेताओं को फूलमाला अर्पित की गई। वहीं फगवाडा़ भाजपा नेताओं की ओर से चरणजीत सिंह अटवाल,विजय सांपला,जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल सहित अन्य नेताओं को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर सन्मानित भी किया गया।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा दूसरे दलों में बड़ा पद पाने के लिए किसी का बेटा या चाचा होना जरूरी है हालांकि वहां तो उन्होंने अपने चाचा को भी नहीं छोड़ा,मगर भाजपा में कोई भी अध्यक्ष बन सकता है’।मोदी ने देश की 125 करोड़ की आबादी को बचा लिया।नौ माह में दो वैक्सीन उपलब्ध करा दी।सांपला ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश के गरीब,कमजोर वर्ग के लोगों की हालत सुधारने का कार्य किया है।भाजपा सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त मकान,शौचालय,खाद्यान्न वितरण,किसान सम्मान निधि,आयुष्मान योजना,उज्ज्वला योजना सहित बिना भेदभाव विभिन्न योजना चला कर लाभान्वित किया गया है।नौजवानों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देकर गांव में ही रोजगार दिया जा रहा।फगवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्षों विक्की सूद,नरेश कोटरानी,गगनसोनी,रमेश लाल व महामंत्री राजीव पाहवा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव देश का विकास किया है जिसके कारण दूसरी पार्टियों के नेता आज भाजपा का दामन थाम रहे हैं।उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया जाएगा ताकि हलका होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाया जा सके।बूथ सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।अटवाल ने कहा कि महामारी की विषम परिस्थिति में भी कें द्र की मोदी सरकार ने महामारी नियंत्रण के साथ जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।इसी का परिणाम है कि गांव स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बढ़चढ़कर लोगों को मिल रहा है।देश के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक को अंजाम देकर देश की शक्ति का विश्व स्तर पर अहसास कराया है।उन्होंने कहा कि सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करें ताकि लोगों को भाजपा द्वारा लोकहित में किए कार्यों की जानकारी हो।उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा जिस भी प्रत्याशी को लोकसभा हलका होशियारपुर से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा उसको भारी बहुमत से जीत दिलवा दिल्ली संसद में भेज मोदी सरकार का लक्ष्य 400 के पार में भागीदार बनाएंगे।इस अवसर पर अवतार मंड,आशु सांपला, साहिल चोपड़ा,संजय चहल,प्रदीप आहूजा,विपन बेदी,संजय ग्रोवर,अमित सचदेवा,मधू भूषण कालिया,दीपक सोंधी,आशु पूरी, बीवा,रश्मी कालडा,चंदा मिश्रा,प्रमोद मिश्रा,बीराराम बलजोत,सीमा राना,हैप्पी ब्रोकर,रजनी बाला,अंजू खुराना,संजीव अरोड़ा,संगीता, महेश बांगा,चरणजीत गोबिंदपुरा  के अलावा अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button