Sliderपंजाब

विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला रौकी ने लगाया मासिक भंडारा

फगवाड़ा (  )

विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला (रौकी) की तरफ से ज्येष्ठ मंगलवार को लगाया जाने वाला मासिक भंडारा इस मंगलवार को भी महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता लक्ष्मी देवी के मंदिर, जीटी रोड फगवाड़ा में लगाया गया। इस मौके पर अग्रवाल सभा फगवाड़ा के प्रधान नवल गुप्ता मुख्य अतिथि तथा ह्यूमन राईटस कोंसिल इंडिया (एंटी करप्शन सेल) के प्रदेश अध्यक्ष  रमन नेहरा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा मुनीष सिंगला को भंडारे के सफल आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूखे को अन्न व प्यासे को जल पिलाने की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आने-जाने वाले राहगीरों को बड़े प्यार से बिठा कर भंडारा खिलाया गया। इस अवसर पर मुनीष सिंगला रौकी, हरजिंदर सिंह लक्की, बंटी बांसल, बबलू कन्नौजिया, दीपक कुमार आदि भी उपस्थित थे ।

फोटो कैप्शन : फगवाड़ा के महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता लक्ष्मी देवी के मंदिर में विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला रौकी द्वारा लगाए गए भंडारे में सेवा करते हुए नवल गुप्ता, रमन नेहरा, मुनीष सिंगला रौकी व अन्य

Related Articles

Back to top button