पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एम.जी.एम. पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर में वैशाखी का त्यौहार

एम .जी . एन .पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर में बैसाखी का त्योहार धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व को प्रकट करता हुआ मनाया गया। स्कूल की ओर से शब्द कीर्तन तथा अरदास द्वारा भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। उसके पश्चात प्राइमरी एवं सेकेंडरी विंग के विद्यार्थियों द्वारा लोक संगीत एवं लोकनाच प्रस्तुत किया गया तथा त्यौहार की खुशी में वृद्धि की गई।
दस्तारबंदी की प्रतियोगिता करवाई गई,जिसमें सभी वर्ग के विजेताओं को प्रिंसिपल श्री कमलजीत सिंह रंधावा सहित एकेडमिक कोऑर्डिनेटर कम हेडमिस्ट्रेस श्रीमती संगीता भाटिया, इंचार्ज प्री प्राइमरी विंग श्रीमती सुखम, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर श्रीमती इंद्रप्रीत कौर तथा कोऑर्डिनेटर सेकेंडरी विंग श्री सतविंदर सिंह जी ने सम्मानित किया। श्री रंधावा जी ने इस शुभ अवसर पर समूह संगत को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को अपनी धार्मिक एवं अपने नैतिक मूल्य को संभालने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button