भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में  भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव कमेटी की ओर से 9 मई  दिन शुक्रवार को सायं 5 बजे श्री राम चौक कम्पनी बाग जालन्धर से आयोजित की  जा रही  भगवान परशुराम  जयन्ती शोभा यात्रा के आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सहयोग प्रदान करने का निवेदन करने हेतू जालन्धर के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा तथा एडिशनल डिप्टी कमिशनर मेजर अमित महाजन
से महोत्सव कमेटी के स्वागताध्यक्ष रविशंकर शर्मा तथा पदाधिकारियों द्वारा भेंट की गई तथा कमेटी की ओर से शोभा यात्रा का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर डीसीपी संदीप शर्मा तथा एसडीएम -1 जय इन्द्र सिंह को भी निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ हिन्द क्रांति दल के प्रधान मनोज नन्हा शामिल हुए।
महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से मोहन लाल शर्मा, गुलशन सभ्रवाल,राहुल बाहरी, विजय सेठी, प्रवीण कोहली, विनोद शर्मा, नरेश शर्मा, यश पहलवान, ने माननीय पुलिस कमिश्नर को भगवान परशुराम जयन्ती  शोभा यात्रा के सुचारू संचालन हेतु प्रशासन व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था तथा अन्य प्रकार से प्रशासन की ओर से सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध पत्र दिया। इस अवसर पर माननीय जिलाधीश तथा पुलिस कमिश्नर की ओर से शोभा यात्रा में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया। 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।