पट्टी: पट्टी में निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 6 निहंग सिंह एक घर में घुस जाते हैं और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की होती है, फिर निहंग सिंह तेजधार हथियारों से युवक की हत्या कर देते हैं। मृतक की पहचान शम्मी कुमार पुरी के रूप में हुई है। निहंग सिंहों द्वारा शख्स के बेटे की कलाई भी काट दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।