
फगवाड़ा 30 जुलाई (शिव कौड़ा) सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा ने पंजाब पुलिस के कर्मठ एवं निष्ठावान अधिकारी मनमोहन सिंह को पुलिस विभाग द्वारा इंस्पेक्टर से डीएसपी पदोन्नत किये जाने पर उनके सम्मान में एक समागम सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अगवाई में आयोजित किया। जिसमें आम आदमी पार्टी एस.सी विंग जिला कपूरथला के प्रधान संतोष कुमार गोगी के अलावा सभा की सलाहकार समिति सदस्य सतनाम जस्सी विशेष रूप से उपस्थित हुए। गणमान्यों ने डी.एस.पी. मनमोहन सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और सम्मान स्वरूप श्री दरबार साहिब अमृतसर का चित्र एवं दोशाला भेंट किया। प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने उपस्थितों से डी.एस.पी. मनमोहन सिंह का परिचय करवाते हुए बताया कि फगवाड़ा में एस.एच.ओ. थाना सदर तैनात रहते हुए उन्होंने पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया और सभा द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों में भी बहुमूल्य सहयोग दिया। वे कभी भी अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हुए। संतोष कुमार गोगी ने डीएसपी मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बतौर एस.एच.ओ. मनमोहन सिंह ने पूरी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ फगवाड़ा में कानून और व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित की। उन्होंने उम्मीद जताई कि डी.एस.पी पदोन्नति के बाद भी उनकी सर्वोत्तम सेवाएं पुलिस विभाग को मिलती रहेंगी। सलाहकार समिति के सदस्य सतनाम जस्सी ने भी मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दीं और कहा कि थाना सदर के एस.एच.ओ. मनमोहन सिंह फगवाड़ा वासियों के हरमन प्यारे पुलिस अधिकारी थे। डीएसपी मनमोहन सिंह ने सर्व नौजवान सभा से मिले सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने हमेशा अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है। नई जिम्मेदारी को भी उसी परिश्रम से निभाने का प्रयास करेंगे। मंच संचालन लेक्चरार हरजिंद्र गोगना ने किया। इस अवसर पर नरिन्द्र सैनी, राकेश कोछड़, मनवीर सिंह शीरा, डा. विजय कुमार, मंदीप बासी आदि उपस्थित थे।