
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में चेयरपर्सन एपीजे एजुकेशन सोसाइटी , को फाउंडर एंड चांसलर एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी की श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग द्वारा 2 नवंबर, 2026 को अध्यक्ष महोदया जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानवीय मूल्यों, नैतिक आदर्शों, सत्यनिष्ठा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यशपाल शर्मा जी के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने इस विशेष दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष महोदया के प्रेरणादायी विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेम, करुणा, ईमानदारी और सेवा-भाव जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत नृत्य और लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों के महत्व को उजागर किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में अध्यक्ष महोदया का एपीजे परिवार के नाम संदेश प्रधानाचार्य जी द्वारा पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती आरती शोरी भट् भी मौजूद थी। इसके पश्चात अध्यक्ष महोदया जी द्वारा सांझा की गई प्रतिज्ञा का सामूहिक वाचन किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक विशेष वार्ता भी आयोजित की गई। वार्ता में ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत सभी ने सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सतर्कता जागरूकता की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



