

लुधियाना: लुधियाना के जस्सियां रोड के पास रेलवे पुल के पार तरसेम हॉस्पिटल के नजदीक केसरी एनक्लेव, कुंज विहार कालोनी के पीछे लगती झुग्गी-झोपड़ी के साथ एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर अफसर राजिंदर कुमार के अनुसार आग करीब रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर लगी। आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत करीब 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू करने में जुट गई। जानकारी अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि सारे इलाके में हाहाकार मच गई। हर तरफ अपनी जान बचाने को लेकर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। आग की लपटें देखकर बहुत ही भयानक दृश्य नजर आ रहा था। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमों ने कहा है कि 40 प्रतिशत आग पर काबू करने में करीब 6 गाड़ियां पानी की लग चुकी हैं और भी गाड़ियां आ रही हैं तथा आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।



