Sliderअंतराष्ट्रीय

इजराइल ने लिया बदला ईरान में हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या

तेहरान: ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने बुधवार को कहा कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी गई है। फिलहाल किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसका शक इजराइल पर है, जिसने सात अक्टूबर को देश में हुए अप्रत्याशित हमले को लेकर हनियेह और हमास के अन्य नेताओं को मारने का संकल्प लिया था।हनियेह मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए तेहरान में था। ईरान ने यह नहीं बताया कि हनियेह की हत्या कैसे हुई और उसे किसने मारा। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ईरान के सरकारी टेलीविजन पर विश्लेषकों ने तुरंत इस हत्या के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। इजराइल ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हनियेह ने 2019 में गाजा पट्टी छोड़ दी थी और कतर में निर्वासन में रह रहा था।

Related Articles

Back to top button