पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘अंतर्सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा के द्वारा करवाई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्रम में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘विद्यार्थियों का विदेशों के प्रति रुझान’ विषय पर आधारित ‘अंतर्सदनीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 58 चयनित विद्यार्थियों ने विषयानुरूप अपने विचार प्रकट किए। श्रीमती ज्योति चावला तथा श्रीमती सुरिंदर सेठी के निर्णायानुसार घोषित विजेताओं को प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने पदक देकर उनकी प्रतिभा की सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली,श्रीमती रमनदीप (उपप्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उपप्रधानाचार्या) ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button