
हंसराज महिला महाविद्यालय की बीसीए
सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन
प्राप्त कर कालेज को गौरवान्वित किया। स्माइली ने
700 में से 597 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, भव्या ने 584
अंकों से द्वितीय स्थान, योगिता ने 581 अंकों से तृतीय स्थान,
सुविधा ने 576 अंकों से पांचवां स्थान तथा कंचन ने 562
अंकों से 11वां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो.
डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं एवं
विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा को बधाई दी।
इस अवसर पर डॉ. उर्वशी व श्री प्रदीप मेहता भी
उपस्थित थे।