पंजाबशिक्षा और संस्कृति

डीएवी यूनिवर्सिटी ने किया स्ट्रैस मैनेजमेंट पर सेशन

जालंधर, सितम्बर 25

डीएवी यूनिवर्सिटी ने स्ट्रैस मैनेजमेंट पर सैशन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु और लाइफगार्ड राजेश कुमार जिन्हें मास्टरजी के नाम से भी जाना जाता है, मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के साइकोलोजी विभाग के तत्वावधान में किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए, मास्टरजी ने तनाव के बारे में गहन व्याख्या की, जिसमें इसके लिए जिम्मेदार मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, पर्यावरणीय और भावनात्मक कारकों को शामिल किया गया।

अपने व्याख्यान के दौरान, मास्टरजी ने छात्रों को जीवन की चुनौतियों को विकास के अवसर के रूप में देखने और लचीलेपन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जीवन में मजबूत रिश्ते और सकारात्मक संगति बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें मास्टरजी ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। यूनीवर्सिटी के वाइस चान्सलर प्रो. मनोज कुमार ने तनाव पर बहुमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए मास्टरजी की सराहना की।

Related Articles

Back to top button