अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुआई में अलायंस सदस्यों ने भगत सिंह चौक में शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करके जयंती मनाई। संजीव गंभीर
द्वारा भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन व विचारधारा के बारे में अलायंस सदस्यों को बताया गया और भारत देश को आजाद करवाने में उनके योगदान की जानकारी दी गई। इस मौके पर रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव पी के गर्ग,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी, सीनियर सदस्य एम ऐल गुप्ता,ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा,जयदेव मल्होत्रा,खुशपाल सिंह व अन्य सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।