
Sliderअन्य राज्य
माइनस 7.6 डिग्री पहुंचा ताबो का न्यूनतम पारा, जमने लगे नदी-नाले और झरने

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस समय राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, जिसके कारण कई झीलें, नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं।
ताबो का तापमान -7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जबकि कुकुमसेरी और समदो जैसी जगहों का तापमान भी माइनस में है। केलांग का पारा शून्य तक पहुँच चुका है। इस कड़ी सर्दी के बीच राजधानी शिमला में भी ठंड का असर काफी बढ़ चुका है।



