Sliderपंजाब

आखिर क्यों सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को महिला आयोग ने भेजा नोटिस

जालंधर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी हमेशा विवादों में रहते हैं। खासकर महिलाओं पर टिप्पणी करने के मामले में चन्नी हमेशा फंस जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। इस टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए पंजाब महिला आयोग ने चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस जारी कर दिया।पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी का वीडियो सभी ने देखा है, उन्होंने महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली असहनीय है।राजी गिल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए। महिला आयोग ने कहा कि अगर Charanjit Singh Channi ने एक दिन के अंदर जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए DGP को पत्र लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button