Sliderअन्य राज्य

भारी बर्फबारी के बीच कश्मीर में बंद हुई हवाई, रेल सेवाएं

कश्मीर: कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में हिमपात के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण विमान और रेल परिचालन बाधित हुआ तथा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद करना पड़ा। शुक्रवार से कश्मीर में मध्यम से भारी हिमपात दर्ज किया गया, जिसमें श्रीनगर शहर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी भी शामिल है। दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में अत्यधिक हिमपात हुआ, जबकि मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी दर्ज की गयी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में करीब आठ इंच हिमपात हुआ, जबकि पड़ोसी गांदरबल में करीब सात इंच बर्फ पड़ी।प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बर्फ की करीब आठ इंच मोटी चादर बिछी नजर आयी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर लगभग 15 इंच बर्फबारी हुई जबकि अनंतनाग जिले में 17 इंच हिमपात हुआ। पर्यटन नगरी पहलगाम में 18 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में 10-15 इंच बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी कुलगाम में 18-25 इंच और शोपियां में लगभग 18 इंच हिमपात देखा गया। हिमपात से स्थानीय लोग और पर्यटकों तो खुश दिखे, लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया

Related Articles

Back to top button