Sliderअंतराष्ट्रीय

होनोलूलू मे नववर्ष जश्न के मौके पर आतिशबाजी से हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत

होनोलूलू: हवाई राज्य के होनोलूलू शहर में नववर्ष के जश्न के दौरान एक आतिशबाजी के विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि यह दर्दनाक हादसा होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुआ। यह स्थान यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

Related Articles

Back to top button