Sliderपंजाब

लुधियाना का मेयर बनाने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी

लुधियाना: औद्योगिक नगर लुधियाना का मेयर बनाने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है। पंजाब में नगर निगमों चुनाव के नतीजों के बाद मेयर बनाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। पंजाब सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कर महिला को मेयर बनाने की बात कही है। पंजाब की 5 नगर निगम अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला 21 दिसंबर 2024 को चुनाव हुए थे।इसी बीच लुधियाना की सीट को लेकर पंजाब सरकारी की लोकल बॉडी विभाग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है कि नगर निगम लुधियाना में मेयर का पद एक महिला के लिए रिजर्व रखा जाए। इसके अलावा बाकी की 4 नगर निगमों मेंम मेयर के पद जनरल रहेंगे। इस संबंधी विभाग द्वारा डिविजनल कमिश्नर को भी सूचना भेजी गई है, कि लुधियानी की सीट को महिला के लिए रिजर्व रखा जाए। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो लुधियाना में पहली बार महिला मेयर बनेगी।

Related Articles

Back to top button