पंजाबशिक्षा और संस्कृति

चौथी पंजाब स्टेट डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24′ प्रतियोगिता में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सानवी डोगरा ने जीता दूसरा पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में
विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में ज़िला लुधियाना में 24 नवंबर 2024 को ‘डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (पंजाब)’ द्वारा नृत्य-प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सानवी डोगरा (छठी बी) ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सानवी ने ‘फ्रीस्टाइल कैटेगरी’ के अंतर्गत दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सानवी डोगरा की इस उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी सानवी डोगरा, उसके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button