Sliderअन्य राज्य

भयानक सड़क हादसा 3 की मौत, मचा कोहराम

राजस्थान : चूरू जिले में कार और ट्रक की टक्कर में एक लेखाधिकारी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों लोग रिश्ते में भाई थे।पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात रतनगढ़ थाना क्षेत्र में लधासर गांव के पास मेगा हाईवे पर हुआ। रतनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि तीनों रतनगढ़ में सगाई समारोह में शामिल होने के बाद सरदारशहर लौट रहे थे। मृतकों में रतनगढ़ नगर पालिका के लेखाकार अरुण सोनी भी शामिल थे। हादसे में उनकी मौसी के बेटे गंगानगर निवासी डिंपल सोनी और सरदारशहर निवासी पंकज सोनी की भी मौत हो गई

Related Articles

Back to top button