Sliderपंजाब

ट्राले से टकराने के बाद दो कारें पलटी

गुरदासपुर: सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के अंतर्गत गांव सेखवां के पास पराली की गांठें ले जा रहे ट्राले से टकराने के बाद दो कारें पलट गईं। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के मृतकों में दो एन.आर.आई. बताए जा रहे हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि कारों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच, सेखवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button