Sliderपंजाब

जालंधर के मैरिज पैलेस पर कड़ा एक्शन, हुआ सील

जालंधर : शहर के एक मैरिज पैलेस पर कड़ा एक्शन लेते हुए उसे सील करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम ने तारा पैलेस को सील कर दिया है। आपको बता दें कि बस्ती बावा खेल में स्थित जेएस चौहाना पैलेस को पहले भी नगर निगम द्वारा 2 बार सील किया जा चुका है। नगर निगम की तहबाजारी टीम अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई करती आ रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के नेतृत्व में गत देर रात अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई और इसी दौरान पैलेस को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तारा पैलेस को पहले भी 2 बार सील किया गया था, लेकिन इसकी सील तोड़ ली गई। सील तोड़ने को लेकर फिर मामला दर्ज करने को पत्र भी लिखा गया था। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एटीपी सुखदेव ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button