Sliderपंजाब

घरों में लौटे सीमावर्ती इलाकों से लोग, बाजारों में फिर लगी रौनक

दीनानगर: सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा किए गए बड़े हमले के बाद बमियाल सेक्टर में ब्लैकआउट होने से पूरा बाजार तुरंत बंद हो गया, जिसके बाद लोगों में भय देखने को मिला। लोग अचानक अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश करने लगे। इस कारण बामियाल क्षेत्र अंधेरे में डूब गया और सभी बाजार बंद हो गए।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ट्वीट कर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का संदेश दिया तो क्षेत्र के लोगों में एक बार फिर राहत देखी गई। आज बामियाल बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। लोग सामान्य रूप से अपना दैनिक जीवन व्यतीत करते नजर आए। जानकारी के अनुसार जो लोग कल घरों को छोड़ कर आए थे वह फिल घरों की ओर लौटते नजर आए।

Related Articles

Back to top button