26 मई: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के पास आउट विद्यार्थियों ने भाग लिया जो आज अपनी फील्ड में सेवाएं निभा रहे है। समारोह की शुरुआत पूर्व विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस.सी शर्मा की देखरेख में हुआ। इस मौके छात्रों ने कॉलेज की यादों को साँझा कर ताज़ा किया। ग्रुप द्वारा मिल रही मिली हुई सुविधाओं का धन्यवाद ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा को किया। कॉलेज डायरेक्टर ने पूर्व विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान किये। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी गर्मजोशी भरी उपस्थिति के लिए उन्हें बधाई दी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।