Sliderअंतराष्ट्रीय

मशहूर टीवी स्टार की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

दिल्ली: टीवी के मशहूर शो “रेस अक्रॉस द वर्ल्ड” के पूर्व कंटेस्टेंट सैम गार्डिनर ने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत सामान्य नहीं बल्कि एक चौंकाने वाले कार क्रैश के कारण हुई है। सैम की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसमें उनकी जान चली गई। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने इस मामले पर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक हादसा ग्रेटर मैनचेस्टर के चीडल के पास गैटली में A34 पर हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सैम का एक्सीडेंट एक हफ्ते पहले यानी 26 मई को हुआ था। उस समय सैम गार्डिनर अपनी सफेद वोक्सवैगन गोल्फ कार चला रहे थे जब उनकी गाड़ी अचानक सड़क से फिसल गई और पलटते हुए एक साइड में जाकर रुक गई। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button