Sliderपंजाब

खाना बनाते समय बड़ा हादसा, मचा हड़कंप

बठिंडा: मुक्तसर साहिब में बठिंडा रोड पर एक घर में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घर में खाना बनाते समय सिलेंडर की पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते ये आग घर में फैल गई जिसके घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घर में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया पर तक तक घर का काफी सामान जल गया था। राहत की बात ये रही कि इस दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा

Related Articles

Back to top button