Sliderपंजाब

संजीव अरोड़ा की जीत सबसे बड़ी व ऐतिहासिक जीत होगी : मोहिंदर भगत

लुधियाना : लुधियाना वेस्ट के उप चुनाव में पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने चुनाव प्रचार दौरान कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।
उन्होंने वार्ड नं 72 के प्रभारियों तथा आप कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। जिसमें लोगों से मिल रहे आश्वासन से पार्टी कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश भर गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहिंदर भगत ने कहा कि आज पंजाब का हर व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की नीतियों से खुश दिख रहा है।
यही कारण है कि संजीव अरोड़ा की जीत एक तरफा दिखाई दे रही है, वहीं विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के होंसले पस्त हो चुके हैं। उनको अभी से अपनी हार सुनिश्चित लग रही है जिस कारण उनके चुनाव प्रचार में किसी तरह का उत्साह नजर नहीं आ रहा।
मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पंजाब के विधानसभा चुनावों की सबसे बड़ी तथा ऐतिहासिक जीत होगी।

Related Articles

Back to top button