Sliderराष्ट्रिय

अगले 3 दिनों के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी,

दिल्ली: दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बाद, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले तीन दिनों के लिए राजधानी में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को लगातार दूसरे बार पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में तापमान 43.4 डिग्री, पालम में 44.3 डिग्री, लोधी रोड पर 43.3 डिग्री, रिज इलाके में 44.9 डिग्री और सबसे अधिक तापमान अया नगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये तापमान रविवार की तुलना में 1 से 2 डिग्री ज्यादा हैं।मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि गुरुवार तक तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। साथ ही, शाम के समय भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button