इसराना : नारी शक्ति शिक्षा के प्रति जागरूक दिखाई दी। डिलीवरी होते ही महिला छात्रा ने बी.एड. का पेपर दिया। वीरवार को एन.सी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के परीक्षा केंद्र में एन.सी. कॉलेज की एक छात्रा की गुरुवार सुबह 10 बजे एन.सी. मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल इसराना में डिलीवरी हुई और वह महिला छात्र 2 बजे परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंची। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नरेश जागलान ने बताया कि गुड़िया मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। छात्रा ने आज सुबह करीब 10 बजेएक बच्ची को जन्म दिया और वह बिल्कुल स्वस्थ है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।