Sliderपंजाब

भारी बहुमत से जीतेंगे आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा : मोहिंदर भगत

जालंधर : लुधियाना पश्चिम में आज हुए विधानसभा उप चुनाव के लिए आज मतदान का कार्य शांति पूर्वक संपन्न हो गया।
इस के पश्चात पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि चुनाव दौरान लोगों के रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस उप चुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले लोगों के साथ सारगर्भित बैठकें कर लोगों का रुझान जानने की कोशिश की थी जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि जालंधर उप चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की ही जीत होगी।
श्री भगत ने कहा कि 2022 में जिस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से सरकार बनाई है। उसी तरह 2027 में भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में जो उन्नति तथा प्रगति पंजाब ने की है वह किसी से छिपी नहीं। हमें पूर्ण विश्वास है हम लुधियाना पश्चिम का उपचुनाव तो जीतेंगे ही 2027 में एक बार फिर से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विकास हमारा मुद्दा नहीं है यह हमारी पार्टी की विचारधारा है। प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया है जिससे पंजाब का हर नागरिक उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button