Sliderपंजाब

पंजाब में भारी बारिश का Alert

जालंधर: पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। इसी के मद्देनज़र मौसम विभाग ने पंजाबवासियों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने 28 जून से लेकर 3 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून को रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर एस.बी.एस. नगर, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, मानसा, बठिंडा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और इसके साथ ही कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ तूफान की भी संभावनता जताई गई है।

Related Articles

Back to top button