Sliderराष्ट्रिय

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

दिल्ली: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए यह समय राहत भरा साबित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इज़राइल के बीच तनाव में कमी और सीजफायर के बाद इन दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट देखी गई है। सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर खरीदे जाने वाले गोल्ड और सिल्वर में बीते कुछ दिनों से लगातार कमजोरी बनी हुई है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम वायदा सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोना दिन के कारोबार में 2050 रुपये लुढ़ककर 94,951 तक पहुंच गया। हालांकि अंत में यह ₹95,540 पर बंद हुआ, लेकिन दो दिन पहले तक यह 1 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रहा था।केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को MCX पर चांदी ₹1.05 लाख प्रति किलो से नीचे फिसल गई। चांदी में 1500 रुपये प्रति किलो तक की कमजोरी देखी गई। इससे पहले तीन हफ्तों तक इसकी कीमतें एक लाख रुपये के ऊपर बनी हुई थीं

Related Articles

Back to top button