Sliderपंजाब

सोनीपत में महिला सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेती पकड़ी

सोनीपत (शिव कौड़ा) सोनीपत में ACB ( एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने महिला SI (sub inspector) को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को सिविल लाइन की सब इंस्पेक्टर मंजू ने रेप की FIR रद्द करने के बदले में व्यक्ति से 1 लाख रुपए मांगे थे। इससे पहले SI मंजू 40 हजार रुपए भी ले चुकी थी जानकारी के अनुसार
रोहतक में रेप की तहत FIR की गई थी। जो ट्रांसफर होकर सोनीपत के सिविल लाइन थाना में पहुंची थी जब मामले की जांच की गई तो यह मामला झूठा निकला सब इंस्पेक्टर मंजू ने विभाग को बिना सूचना दिए FIR रद्द करने के बदले व्यक्ति से 1 लाख रूपये की डिमांड की। व्यक्ति ने 40 हजार रूपये दे दिए। जब एसआई 60 हजार ओर मांगने लगी तो व्यक्ति ने ACB को शिकायत दी टीम ने प्लान के तहत 60 हजार रूपये की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button