Sliderपंजाब

पंजाब में केजरीवाल का कांग्रेस के साथ रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है” : चुग

चंडीगढ़, 04 जुलाई 2025

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा और कांग्रेस पर दिए गए “छुपे रिश्ते” वाले बयान पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि असली छुपा हुआ रिश्ता तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का है। चुग ने कहा, “पूरा देश जानता है कि कांग्रेस के साथ वो ‘अनैतिक गठबंधन’ आपने ही 2013 में किया था।”

चुग ने याद दिलाया कि केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि वह कभी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगे। केजरीवाल ने दावा किया था कि उनके पास शीला दीक्षित और कांग्रेस के खिलाफ दो बोरे भरकर सबूत हैं। चुग ने तंज कसते हुए कहा, “10 साल केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उस तथाकथित बोर का मूंह तक नहीं खोला”

चुग ने कहा, “2024 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा और दिल्ली में कापदा के साथ आपदा पार्टी का गठबंधन हुआ — ये कौन सा छुपा रिश्ता था? और अब तो पंजाब की जनता अब साफ-साफ कह रही है कि आप और कांग्रेस ने बारी-बारी से पंजाब को लूटने की गुप्त डील कर रखी है।”

चुग ने जोड़ा, “केजरीवाल की राजनीति झूठ, पाखंड और पलटीबाज़ी पर टिकी है। अब देश उनकी झूठी बातों और टूटी कसमों के झांसे में नहीं आने वाला।”

Related Articles

Back to top button