जालंधर : जालंधर के सिविल अस्पताल से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। देर शाम अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के अचानक बंद हो जाने से तीन मरीजों की मौत होने की सूचना है। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप फैल गया। इस बारे डॉक्टर विनय ने खुलासा किया है कि सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट में फॉल्ट आने से 3 मरीजों की मौत हो गई है। फाल्ट के बाद हुई तीन मौत को लेकर जांच की जाएगी। घटना में एक स्नेक बाइट, एक टीबी और एक ओवरडोज के मरीज की हुई मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते मरीजों को आवश्यक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि जब तक प्लांट को दोबारा चालू करने के प्रयास किए गए, तब तक तीन गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया। ये मरीज पहले से ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे और अचानक सप्लाई बंद होने से उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ ने हालात को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि तीनों मरीज पहले से ही गंभीर स्थिति में भर्ती थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।  इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और तकनीकी निगरानी में भारी चूक के कारण ये मौतें हुई हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। न ही किसी अधिकारी ने मीडिया के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। वहीं दूसरी तरफ, सिविल हॉस्पिटल जालंधर में 3 मरीजों की ऑक्सीजन प्लांट फेल होने से अकस्मात मौत हुई है।।जालंधर भाजपा कोर कमेटी जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकु,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा,प्रदेश एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष विपन सभ्रवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा,तरसेम थापा मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा आदि ने सिविल अस्पताल जालंधर जा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।सभी ने एकस्वर में कहा है कि यह प्रदेश सरकार की नालायकी है कि इतना बड़ा दुखद हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ उचित कारवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इन मौतों की जिम्मेवार पंजाब सरकार है और कल सोमवार सभी भाजपा कोर कमेटी के सदस्य डीसी जालंधर को इस बाबत मिलने जायेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।