Sliderअन्य राज्य

पत्नी की ईंट से कुचलकर की बेरहमी से हत्या

उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र से एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू झगड़े के कारण एक पत्नी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। वहीं, आरोपी पति का शव कुछ ही घंटों बाद गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना माल थाना क्षेत्र के पकरा बाजार गांव की है। यह पूरा वाकया उसकी बेटी के सामने हुआ। रवि ने सीमा के सिर पर कई बार ईंट से वार किया और उसके बाद घर से भाग गया। हत्या के तुरंत बाद पड़ोसी को शक हुआ कि कुछ गलत हुआ है। जब पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने सीमा को बहुत खून से लथपथ पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई

Related Articles

Back to top button