
जालंधर : पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 7 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जिला पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, तरनतारन, मोगा, बठिंडा और मानसा में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।