
जालंधर, 23 सितंबर 20025। जालंधर लोकसभा हलके में भाजपा को लगातार मजबूत करने में जुटे पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अलग अलग पार्टियों से जुड़े करीब 200 परिवार को भाजपा में शामिल करवाया। सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल हुए परिवार के लोगों का स्वागत किया।
विधानसभा हलका करतापुर के पिंड वडाला में मंदीप बख्शी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुशील रिंकू की अगुलाई में अलग अलग पार्टी के करीब 200 परिवार भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल हुए लोगों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की तरक्की के लिए बेहतर काम कर रहे हैं।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकास कर रहा है। विदेशों में भारतीयों का डंका बजता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही लोगों के हित की बात करती है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा का लक्ष्य है।
इस मौके पर मंदीप बख्शी, डॉ. कुलदीप माही, बलबीर सिंह सिद्धू, शिंदर पॉल, अश्वनी कुमार सोनू, कमल लाखा, लकी, चेतन वर्मा, दीपांशु, रशपाल कौर, हरप्रीत कौर, बलविंदर, बंटी, हैरी, लवप्रीत सिंह, पल्लू देवी, कुलवीर रानी, बलजीत सिंह, जोरावर सिंह,हिम्मत लाल, कमलजीत सिंह, पिंदर सिंह, पुरूषोत्तम लाल,लखवीर सिंह, पूरन चंद, सरबजीत कौर, आदि उपस्थित थे।