पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा ध्रुव तारे की तरह चमकता रहेगा स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा जी का नाम।

जालंधर, 3 अक्तूबर : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन की संस्थापक स्व. शांता चोपड़ा की पुण्यतिथि कुष्ठ आश्रम में मनाई गई। इस अवसर पर सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसीपल मनगिंद्र सिंह, स्टाफ मैंबर्स, स्कूल के छात्र उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वर्गीय शांता चोपड़ा जी की प्रतिमा के आगे फूल मालाएं अर्पित कीं, उनको श्रद्धांजलि दी और उनको शत-शत नमन किया। वहीं पंडित जी द्वारा पूजा की गई और इसके उपरांत कुष्ठ आश्रम में रह रहे रोगियों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। स्कूल छात्रों द्वारा हाथों से सभी को लंगर बांटा गया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि उनकी माता शांता चोपड़ा की शिक्षा के साथ-साथ हमेशा समाज के इस खास वर्ग के साथ खास सांत्वना रही है और समाज सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रही हैं। इसी कारण उनकी बरसी यहां मनाई जाती है ताकि उनकी सोच को बाकियों तक पहुंचा जा सकें। स्व. शांता चोपड़ा जी ने 1958 में एक स्कूल से शुरुआत की थी जो वृक्ष आज पूरे उत्तर भारत में अपनी 58 ब्रांचों को फैला चुका है ।

Related Articles

Back to top button