
जयपुर: कांग्रेस नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 62 वर्ष की आयु में बीकानेर में निधन हो गया। डूडी अगस्त 2023 में ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के बाद, दो साल से अधिक समय से कोमा में थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बीकानेर में किया जाएगा। किसान नेता के तौर पर जाने जाने वाले डूडी राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान 2013 से 2018 के बीच नेता प्रतिपक्ष रहे। वह बीकानेर से सांसद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी सुशीला डूडी फिलहाल कांग्रेस विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।