जीरकपुर: उत्तर भारत के प्रसिद्ध छतबीर चिड़ियाघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां आज सुबह बैटरी वाली गाड़ियो को संदिग्ध हालातों में आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि यह आज सुबह 8:15 से 8:30 बजे के बीच यहां आग लगी। वहीं इसं संबंध में जानकारी देते हुए चिड़ियाघर रेंज अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि जीरकपुर फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचीं दमकल की 2 गाड़ियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं ठेकेदार का कहना है कि आग लगने के कारण करीब 18 से 20 बैटरी गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं, जिनकी कीमत डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।