जालंधर, नवंबर 2025 : ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन यूनाइटेड किंगडम (BRHF) भारतीय शाखा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बाघा के नेतृत्व में भारतीय मूल के ब्रिटेन नागरिक प्रमुख समाजसेवी और सेवानिवृत जेपी (Justice of Peace) सत पॉल को his रॉयल हाईनेस वेलस के प्रिंस, आगामी राजा, द्वारा प्रतिष्ठित मेंबर ब्रिटिश एम्पायर (MBE) सम्मान प्राप्त करने पर जालंधर में एक भव्य समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान सत पाल को समाज सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। सत पाल जो ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फ़ाउंडेशन यूके के सचिव भी हैं, लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यूके में जेपी के रूप में अपनी सेवाएं दीं और भारत सहित कई देशों में समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में सत पॉल को ओम प्रकाश बाघा चेयरमैन BRHF, बलवीर राम रत्तन, महासचिव BRHF भारतीय शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत और विदेशों से जुड़े सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ओम प्रकाश बग्गा ने सत पाल को बधाई देते हुए कहा कि “सत पाल ने वर्षों से समाज के उत्थान लिए जो कार्य किए हैं, वे अत्यंत प्रेरणादायक हैं। MBE सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी रविदासिया समुदाय व ऐसे ही अन्य संगठनों की उपलब्धि है। उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।” सत पाल ने सम्मान के लिए BRHF का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझे यह सम्मान मिलना मेरे समुदाय का विश्वास और आशीर्वाद है। मैं आगे भी समाजहित के कार्यों को उसी उत्साह के साथ जारी रखूंगा। भारत और विदेश में समुदाय की प्रगति ही मेरा लक्ष्य है।”
राजेश बाघा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा पंजाब भारत के उपाध्यक्ष और पाथवे ग्लोबल अलायंस के मुख्य संरक्षक और ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूनाइटेड किंगडम) भारतीय शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सत पाल जैसे व्यक्तित्व हमारे समाज की पहचान हैं। BRHF उनके योगदान को सलाम करता है और यह सम्मान हमारे लिए गर्व का क्षण है। महासचिव बलवीर राम रत्तन ने कहा कि सत पाल जी की सेवाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समुदाय को जोड़ने और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हुई हैं। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम की पहचान है। सम्मान समारोह के पश्चात हेरिटेज के वरिष्ठ पदाधिका रियों ने गुरु रविदास जी के 650वें जन्म शतावदी समारोहों के संबंध में किए जाने वाले कार्यकर्मों हेतु विचार विमर्श भी किया गया। इस अवसर को गरिमामय बनाने वालों में प्रमुख रूप से रमेश कुमार बोलिना, संत सुखप्रीत सिंह जी डेरा प्रमुख संत बाबा घाह सिंह जी नरूर फगवाड़ा पंजाब, योगेश कश्यप (आयरलैंड), भूपिंदर कुमार पोल अध्यक्ष श्री गुरु रविदास सभा जालंधर, आशु पुरी, हेड हैलो पंजाब न्यूज़ चैनल, उदय सूद महासचिव पाथवे ग्लोबल अलायंस, अमरप्रीत सिंह अध्यक्ष रामगढ़िया विकास परिषद, अंकुश कैले सामाजिक कार्यकर्ता, सुरजीत सिंह (यूके) और पंकज कुमार (DSP) शामिल रहे।