
Sliderअंतराष्ट्रीय
दक्षिण अमेरिकी के देश पेरू मे लगी भीषण आग

Peru: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के पूनो क्षेत्र के हुआनके प्रांत में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। हुआनकेन शहर के एक रेस्टोरेंट-बार में भीषण आग लग गई। जिस समय यह हादसा हुआ वहां एक बर्थडे पार्टी चल रही थी जिसमें कई छात्र मौजूद थे। इस हादसे में 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।आग लगते ही रेस्टोरेंट में हंगामा मच गया और लोग चीखते हुए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटें इतनी तेज़ रफ्तार से फैलीं कि घटनास्थल के साथ ही आसपास के घरों में भी धुआँ भर गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थीं।



