Sliderराष्ट्रिय

ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर कलस्टर मिसाइल दागे

दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग को 4 हफ्ते के करीब हो गए हैं 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई जंग के 26वें दिन US-इजरायल के संयुक्त हमलों में तेहरान के दक्षिणी इलाके में 12 लोगों की मौत और 28 घायल हुए तेहरान में बिजली गुल की खबरें आ रही हैं ईरान ने भी इजरायल पर नई मिसाइलें दागीं, तेल अवीव, नेशेर, अराद, दिमोना आदि जगहों पर हमले में 1 मौत और 12 के अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं मिसाइलें इजरायली शहरों में नुकसान पहुंचा रही हैं हिजबुल्लाह भी इजरायल पर रॉकेट और मिसाइल हमले कर रहा है उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि US और ईरान के बीच अच्छी बातचीत चल रही है उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स पर 48 घंटे में हमले की डेडलाइन को 5 दिन के लिए टाल दिया है ट्रंप का दावा है कि बातचीत में समझौते के मुख्य बिंदुओं पर सहमति बन सकती है और जंग जल्द खत्म हो सकती है

Related Articles

Back to top button