Sliderपंजाब

सीनेट चुनावों को लेकर अहम खबर आई सामने

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाले सीनेट चुनाव 2026–2030 सत्र के लिए कराए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि नई बनी सीनेट का कार्यकाल चार वर्ष का होगा और इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। यह जानकारी पीयू प्रबंधन द्वारा दी गई है। सीनेट चुनावों का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इससे पहले कुछ पूर्व सीनेटरों के बीच यह अफवाह थी कि चुनाव 2024 में कराए जा सकते हैं, हालांकि यदि ऐसा होता तो इसका विरोध किया जाता। अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि 2026 के सीनेट चुनावों के बाद सीनेट का कार्यकाल 2027 से शुरू होकर 2030 तक रहेगा। इस निर्णय से सीनेटरों में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में सीनेट चुनावों में देरी होने के कारण उस समय सीनेट का कार्यकाल केवल तीन वर्ष का रह गया था, जिसकी वजह से इस बार भ्रम की स्थिति बनी थी।सीनेट चुनावों के बाद दिसंबर 2026 में सिंडिकेट चुनाव कराए जाएंगे। सिंडिकेट का गठन सीनेट सदस्यों में से किया जाता है। जहां सीनेट में 91 सदस्य होते हैं, वहीं सिंडिकेट में 15 सदस्य होते हैं। सिंडिकेट चुनावों के साथ-साथ डीन का भी चुनाव किया जाएगा। पीयू सीनेट का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो चुका है और सिंडिकेट चुनावों को भी करीब तीन वर्ष हो चुके हैं। चूंकि अब यह साफ हो गया है कि सीनेट का गठन 2026 में किया जाएगा, इसलिए उसी के अनुसार नई वोटर सूची तैयार की जाएगी और वोटर रजिस्ट्रेशन फार्म जनवरी 2026 में जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button